एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई का हुआ निधन

एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार में आज मातम पसर गया।

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई का हुआ निधन
Pankaj Tripathi

केटी न्यूज़/दिल्ली

इस समय की बड़ी और दुखद खबर बॉलीवुड के इस स्टार को लेकर आ रही है,एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार में आज मातम पसर गया।पंकज त्रिपाठी का परिवार 20 अप्रैल, शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया था।जिसमें आज उनके बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की मौत हो गई है।जबकि एक्टर की बहन सरिता तिवारी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।पंकज त्रिपाठी की बहन के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, इसके अलावा हादसे में काफी गंभीर तरह से चोटिल हुई हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने सरिता को ICU में रखा है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के तुरंत बाद एक्टर की बहन और बहनोई को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान एक्टर के बहनोई की मौत हो गई है।पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश इंडियन रेलवे में कर्मचारी थे।

दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-2 पर निरसा बाज़ार के पास शनिवार शाम 4 बजे के आसपास हुआ।हादसे के वक्त पंकज त्रिपाठी के बहनोई कार चला रहे थे और बहन साइड वाली सीट पर बैठी थी।दोनों पति पत्नी गोपालगंज होते हुए कोलकाता जा रहे थे।निरसा बाजार पहुंचते ही दोनों की कार एक डिवाइडर से जाकर टकरा गई, जिससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पंकज त्रिपाठी के बहनोई और बहन बुरी तरह से घायल हो गए।हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।