Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

पैर फिसलने से ठोरा नदी में डूब गया युवक, मौत

पैर फिसलने से ठोरा नदी में डूब गया युवक, मौत

केटी न्यूज़ बक्सर 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहंसी गांव में ठोरा नदी में एक युवक डूब गया। इसकी जानकारी पर उसकी खोजबीन की गई। काफी देर तलाश के बाद डूबे युवक को पानी से बाहर 

निकाला गया। जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की जानकारी के बाद घर मे कोहराम मच गया। वही सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जहा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, करहँसी निवासी स्व. अमावस राम के पुत्र राजू कुमार राम गुरुवार की दोपहर घर से पुराने और फटे कपड़े फेंकने के लिए ठोरा नदी गए थे। कपड़े फेंकने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गए। इधर बाढ़ के कारण नदी में पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने युवक की खोजबीन शुरू की मगर,  काफी देर बाद उसे पानी से निकाला गया। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, घटना की जानकारी के बाद घर मे कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना के बाद जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रिंकू यादव ने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।