Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

कोरानसराय में प्रचार वाहन की चपेट में आ किशोरी जख्मी, रेफर

शनिवार की शाम कोरानसराय बाजार से गुजर रहे एक तेज रफ्तार प्रचार वाहन की चपेट में आने से एक किशोरी जख्मी हो गई। जिसे डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहंुचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इधर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उक्त प्रचार वाहन को जब्त कर लिया है।

कोरानसराय में प्रचार वाहन की चपेट में आ किशोरी जख्मी, रेफर

- पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली वाहन को किया जब्त, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

केटी न्यूूज/डुमरांव

शनिवार की शाम कोरानसराय बाजार से गुजर रहे एक तेज रफ्तार प्रचार वाहन की चपेट में आने से एक किशोरी जख्मी हो गई। जिसे डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहंुचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इधर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उक्त प्रचार वाहन को जब्त कर लिया है। 

किशोरी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बसगितिया निवासी तथा शाहाबाद दुग्ध उत्पाद सहयोग समिति के पूर्व चेयरमैन विनोद सिंह के छोटे भाई सुरेन्द्र सिंह की 17 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी के रूप में की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार रूची शनिवार की शाम अपने पिता के साथ किसी काम से कोरानसराय बाजार आई थी। इसी दौरान पिकअप पर बनाए गए कोईरी आक्रोश महारैला का प्रचार वाहन काफी तेजी से बाजार से गुजर रहा था, जिसके चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद प्रचार वाहन के आगे आगे चल रहे कोईरी समाज स्वागत समिति के कद्दावर नेताओं ने अपने वाहन को रूकवा तत्काल किशोरी का हाल चाल लिया तथा उसे अस्पताल भिजवाया। वही इस संबंध में किशोरी के पिता सुरेन्द्र ने बताया कि उसके सर में गंभीर चोटें आई है तथा सीटी स्कैन कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। जबकि कोरानसराय पुलिस ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।