केटी न्यूज़/ बलिया
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिढ्ढा में एक युवक ने यह साबित कर दिया कि प्यार में लोग इस कदर पागल हो जाते हैं कि उन्हें सही-गलत का कोई भेद नहीं दिखाई देता। एक युवक विवाह न होने पर पेड़ से कूदकर जान देने की कोशिश करने लगा।
शनिवार को इस युवक ने अपनी सगी मामी से एकतरफा प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसने फांसी लगाने की कोशिश की। जब परिजनों ने उसे समझाया, तो वह बरगद के पेड़ की ऊंची डाल पर चढ़ गया और विवाह न होने की स्थिति में कूदकर मरने की धमकी देने लगा।
यह देख गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फोर्स और अग्निशामक गाड़ी मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद सिंह और चौकी इंचार्ज अखिलेश सिंह ने घंटों समझाने के बाद उसे रोते हुए पेड़ से उतारा।
जानकारी के अनुसार, मिढ्ढा निवासी अजय राजभर अपनी सगी मामी से एकतरफा प्यार में इस कदर पागल हो गया है कि वह उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। शनिवार सुबह, मिढ्ढा आर.के. आई. टी. आई स्कूल के पीछे स्थित विशाल बरगद के पेड़ पर चढ़कर उसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए मामी से शादी न होने पर जान देने की बात की।
जब परिजन और ग्रामीण उसे समझाने में असफल रहे, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। घंटों प्रयास के बाद, वह किसी तरह रोते हुए नीचे उतरा और पुलिस उसे अपने साथ सुखपुरा थाने ले गई। अब इस घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।