Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

एएनएम स्कूल की छात्राओं का आक्रोश, प्रिंसिपल और शिक्षिका पर प्रताड़ना के आरोप

छपरा। छपरा सदर अस्पताल के एएनएम स्कूल की छात्राओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी छात्राएं आज सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा को ज्ञापन देने के बाद सीधे डीएम कार्यालय गईं, जहां उन्होंने समाहरणालय परिसर में नारेबाजी की।

एएनएम स्कूल की छात्राओं का आक्रोश, प्रिंसिपल और शिक्षिका पर प्रताड़ना के आरोप

केटी न्यूज़/छपरा

छपरा। छपरा सदर अस्पताल के एएनएम स्कूल की छात्राओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी छात्राएं आज सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा को ज्ञापन देने के बाद सीधे डीएम कार्यालय गईं, जहां उन्होंने समाहरणालय परिसर में नारेबाजी की। डीएम अमन समीर की अनुपस्थिति में एसडीएम लक्ष्मण तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया, जिन्होंने जांच का आदेश दिया और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी।

छात्राओं ने कहा कि एएनएम स्कूल की प्रिंसिपल काजल और शिक्षिका नव ज्योति उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही हैं। इस परेशानियों के कारण छात्राएं क्लास में नहीं जाएंगी। इतना कहकर कई छात्राएं रोने लगीं। एसडीएम ने कहा कि वह खुद मामले की जांच करेंगे। पिछले रात सभी छात्राएं एएनएम कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा कर चुकी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।