Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

'छपरा कांड' का वीडियो हुआ वायरल

हिंसा और गोलीबारी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें लोग गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो छपरा के उसी भिखारी ठाकुर चौक के पास का है।

'छपरा कांड' का वीडियो हुआ वायरल
Chhapra incident

केटी न्यूज़/छपरा

बिहार की सारण लोकसभा सीट पर बड़ी हिंसा देखने को मिली। दो गुटों के बीच हुई झड़प यहां गोलियां चलीं जिसमें एक राजद कार्यकर्ता की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।20 मई को देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें फेज की वोटिंग संपन्न हुई थी।घटना छपरा के भिखारी ठाकुर चौक की पर हुई थी।वोटिंग के दिन लालू यादव की बेटी और सारण सीट से प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पोलिंग क्षेत्र के बूथ पर पहुंचीं थीं। यहां लोगों ने उनका जमकर विरोध किया था। इसी के बाद क्षेत्र में हिंसा फैल गई।अब इस हिंसा और गोलीबारी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें लोग गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो छपरा के उसी भिखारी ठाकुर चौक के पास का है।जहां पर फायरिंग की घटना हुई थी। पोस्टर बैनर दिख रहा है ।उसमें पता भिखारी ठाकुर चौक छपरा लिखा हुआ है।

'छपरा कांड' का वीडियो हुआ वायरल

वोटिंग के दिन रोहिणी सारण के भिखारी चौक पोलिंग बूथ पर दो बार पहुंची थीं। चश्मदीदों के मुताबिक दूसरी बार रोहिणी को देखकर बीजेपी समर्थक भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान रोहिणी पर बीजेपी समर्थकों को डराने धमकाने के आरोप लगे। उनपर वोटिंग प्रभावित करने का आरोप भी लगा। बूथ पर रोहिणी आचार्य के विरोध से नाराजगी फैल गई और वोटिंग के दौरान नारेबाजी और पथराव भी हुआ। अब इस मामले में छपरा नगर थाना में केस नंबर 349/2024 दर्ज हुआ है। रोहिणी के खिलाफ धारा 307,171C,188,ROP एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये सभी गैर जमानती धारा हैं। 

'छपरा कांड' का वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 नामजद, 50 अज्ञात लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। FIR में दर्ज सभी नामजद आरोपी राजपूत ही हैं। अज्ञात लोगों में भी ज्यादातर एक ही गुट के लोगों के नाम शामिल हैं।इस मामले में गिरफ्तार किये गए बीजेपी नेता रमाकांत सोलंकी के घर के करीब ही सड़क से भिखारी ठाकुर चौक की तरफ बढ़ते लोगों की तरफ से फायरिंग की जा रही है। हरे रंग की बिल्डिंग भी सोलंकी परिवार की है जो वीडियो में दिख रहा है।वीडियो में दिख रहे लोगों के आधार पर ही पुलिस ने रमाकांत सोलंकी और उसके भाई रविकांत को गिरफ्तार किया है।पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।   

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।