केटी न्यूज़/छपरा
छपरा। मढ़ौरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मढ़ौरा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मढ़ौरा के आदित्य होटल में छापेमारी की, जहाँ तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। उनके कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और होटल को सील कर दिया है। पहले भी इस होटल में सेक्स रैकेट की खबरें मिली थीं, लेकिन आरोपी हर बार फरार हो जाते थे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।