Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

पुलिया की रेलिंग तोड़ चाट में उतरी यात्रियों से भरी बस, बाल बाल बचे यात्री

पुलिया की रेलिंग तोड़ चाट में उतरी यात्रियों से भरी बस, बाल बाल बचे यात्री

- दुर्घटना के बाद से फरार है चालक व खलासी, जांच में जुटी पुलिस

- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा अखौरीपुर गोला के पास की है घटना

केटी न्यूज/चौसा

पुलिया की रेलिंग तोड़ चाट में उतरी यात्रियों से भरी बस, बाल बाल बचे यात्री

शनिवार को बक्सर से कोचस जा रही एक यात्री बस चालक की लापरवाही से अनियंत्रित हो पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए पानी से भरे चाट में उतर गई। बस में करीब 30 की संख्या में यात्री सवार थे। हालांकि, बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए। सिर्फ दो महिला यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना दोपहर 12.40 की है। स्थानीय लोगों तथा पुलिस के सहारे सभी यात्रियों को बाहर निकाल उन्हें दूसरे वाहन से गंतव्य तक पहुंचाया गया। वहीं घटना के बाद से ही बस के चालक व खलासी फरार हो गए है। यात्रियों की मानें तो बस चालक असमान्य हरकत कर रहा था तथा बस की स्पीड भी अधिक थी। ऐसे में उसके नशे में होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

पुलिया की रेलिंग तोड़ चाट में उतरी यात्रियों से भरी बस, बाल बाल बचे यात्री

उक्त यात्री बस में सर्वाधित संख्या महिलाओं की थी। जो जीउतिया पर गंगा स्नान करने आई थी। चौसा महादेवा घाट से ही एक दर्जन से अधिक महिलाएं सवार हुई थी। जानकारी के अनुसार बस बक्सर से कोचस जा रही थी। इसी बीच बस बक्सर से 11 किलोमीटर दूर चौसा अखौरीपुर गोला से ढाई सौ मीटर आगे बढ़ी कि अचानक अनियंत्रित हो गई। जहां एक छोटी पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए चाट में उतर गई। चाट में पानी व कीचड़ होने से बस ज्यों की त्यों खड़ी हो गई तथा यात्रियों की जान बच गई। इस घटना में कोचस निवासी विद्यासागर की 35 वर्षीय पत्नी पूनम देवी व राजपुर के अहियापुर निवासी मनोज सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिया की रेलिंग तोड़ चाट में उतरी यात्रियों से भरी बस, बाल बाल बचे यात्री

यात्रियों ने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे चालक नशे में हो। दुर्घटना से पूर्व बस उछल गई थी। घटना की सूचना पर पहुंचे मुफ्ससिल थाने के एसआई अरुण कुमार ने बताया कि वे रेलवे क्रॉसिंग के समीप बाइक चेकिंग कर रहे थे। उस समय एक वाहन से ओवरटेक करने के दौरान लगा कि बस किसी वाहन में टक्कर मार देंगी। आखिरकार आगे ये दुर्घटना हो ही गई। पुलिस बस को जप्त करने के साथ ही चालक व खलासी की तलाश में जुट गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।