Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

ट्रक के डाला में फंदे पर झूल गया चालक, मौत

ट्रक के डाला में फंदे पर झूल गया चालक, मौत

चौसा थर्मल पावर के गेट के पास खड़ी थी लोहे के एंगल लदी ट्रक  

केटी न्यूज/ चौसा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा पॉवर प्लांट के गेट पर खड़ी एक ट्रक के चालक ने डाला में फंदे से फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार की रात 11 बजे की है। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रक चालकों तथा पुलिस ने उसे फंदे से उतार सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस  ट्रक के खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब के मानसा जिला अंतर्गत भटिंडा के जगजीत

ट्रक के डाला में फंदे पर झूल गया चालक, मौत

सिंह अपने ट्रक को खुद चलाते थे। वह 3 दिन पहले पड़ोस के गांव चीकूगिया के खलासी कांडा सिंह के साथ ट्रक में लोहे का एंगल भरकर चौसा पावर प्लांट के लिए चले थे। बुधवार की रात में मुख्य गेट पर पहुंच गए थे। इसके बाद खलासी को खाना लाने के लिए भेज दिया तथा घर पर फोन से बात करने लगा। फोन काट वह अचानक ट्रक के डाला में गया और फांसी लगा लिया। आसपास में खाली ट्रकों का चालकों ने जब उसे फंदे पर झूलता देखा तो तत्काल खलासी को इसकी सूचना दी।

ट्रक के डाला में फंदे पर झूल गया चालक, मौत

हवाई आनन-फानन में थर्मल पावर कर्मियों तथा ट्रक चालकों की भीड़ इकट्ठी हो गई। चालकों के सहयोग से हैं उसे फंदे से उतार  सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचना दी गई है परिजनों के आने के बाद ही इस मामले में एफआईआर दर्ज होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।