अगलगी में बांस का कोठ, पौधे व झोपड़ी जलकर राख
प्रखंड के बैजनाथपुर गांव स्थित केसठ-डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग के समीप शनिवार को अचानक लगी आग में बांस का कोठ, दर्जनों पौधे तथा एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।


केटी न्यूज/केसठ ।
प्रखंड के बैजनाथपुर गांव स्थित केसठ-डुमरांव राजवाहा नहर मार्ग के समीप शनिवार को अचानक लगी आग में बांस का कोठ, दर्जनों पौधे तथा एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाट में लगाए गए बांस के पौधों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास लगे दर्जनों पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें बैजनाथपुर निवासी अंटू साह की झोपड़ी तक पहुंच गईं, जिससे झोपड़ी में रखी हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी दौरान अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में सहयोग किया।घटना की जानकारी मिलने पर रामपुर पंचायत के सरपंच विष्णु देव पासवान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

