बक्सर पुलिस में शोक की लहर: तिलक राय हाता ओपी में तैनात एएसआई की अकास्मिक निधन

शुक्रवार की सुबह बक्सर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ है। जहां कोरानसराय में सड़क दुघर्टना में एक सिपाही मुन्ना कुमार की मौत हो गयी। वहीं लम्बे समय से बीमार चल रहे तिलक राय हाता ओपी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक शालिक सिंह 55 वर्ष मौत इलाज के दौरान वाराणसी में हो गयी।

बक्सर पुलिस में शोक की लहर: तिलक राय हाता ओपी में तैनात एएसआई की अकास्मिक निधन

केटी न्यूज/डुमरांव 

शुक्रवार की सुबह बक्सर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ है। जहां कोरानसराय में सड़क दुघर्टना में एक सिपाही मुन्ना कुमार की मौत हो गयी। वहीं लम्बे समय से बीमार चल रहे तिलक राय हाता ओपी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक शालिक सिंह 55 वर्ष मौत इलाज के दौरान वाराणसी में हो गयी। एएसआई सवर्गीय शालिक सिंह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के चौधड़ी कला गांव के निवासी है। उन्हें सुगर, बीपी के साथ किड़नी फेल की शिकायत थी।

एएसआई के परिजनों को जैसे ही सूचना मिली घर में कोहराम मच गया। वहीं पत्नी कांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक एएसआई स्व. शलिक सिंह को दो पुत्र है अभिषेक कुमार सिंह व रवि शंकर सिंह। एएसआई की मौत की सूचना मिलने के बाद बक्सर एसपी शुभम आर्य ने उन्हें श्रद्धांजली देते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। बक्सर पुलिस मृत एएसआई के परिजन के हमेेश साथ है।