इटाढ़ी गुमटी खोलने की मांग को लेकर 11 जुलाई को बक्सर स्टेशन पर होगा विशाल धरना

रेलयात्री कल्याण समिति, शाखा बक्सर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्टेशन के समीप स्थित गीतांजलि होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा महामंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन तौकीर आलम ने किया। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार पटेल तथा केंद्रीय कमेटी के सदस्य रासबिहारी राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इटाढ़ी गुमटी खोलने की मांग को लेकर 11 जुलाई को बक्सर स्टेशन पर होगा विशाल धरना

केटी न्यूज/डुमरांव

रेलयात्री कल्याण समिति, शाखा बक्सर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्टेशन के समीप स्थित गीतांजलि होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा महामंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन तौकीर आलम ने किया। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार पटेल तथा केंद्रीय कमेटी के सदस्य रासबिहारी राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में रेल प्रशासन द्वारा इटाढ़ी गुमटी को स्थायी रूप से बंद किए जाने से उत्पन्न समस्याओं तथा हाल ही में बने ओवरब्रिज के 48 घंटे के भीतर ध्वस्त होने की घटना पर गंभीर चर्चा की गई। सदस्यों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम बताते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इटाढ़ी गुमटी बंद होने से आम लोगों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को हो रही परेशानियों के विरोध में 11 जुलाई को बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज का कुछ ही समय में ध्वस्त हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगने तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

शाखा संयोजक वीरेंद्र ओझा ने कहा कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धरना के बाद भी इटाढ़ी गुमटी नहीं खोली गई तो समिति गुमटी के समीप आंदोलन को और तेज करते हुए जाम करेगी।बैठक में वैद्य एस.के. पांडेय, रासबिहारी राय, मुक्तेश्वर पांडेय, वीरेंद्र ओझा, तौकीर आलम, मोहम्मद हाशीम, पंकज कुमार पटेल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।