मचा हड़कंप, बक्सर में स्कूल से गायब हुआ यूपी का किशोर, प्रबंधन व परिजन परेशान

मचा हड़कंप, बक्सर में स्कूल से गायब हुआ यूपी का किशोर, प्रबंधन व परिजन परेशान
लापता छात्र

दोपहर 12 बजे के बाद से गायब है राज, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर : बक्सर में एक निजी स्कूल से एक 12 वर्षीय छात्र भरी दोपहरी रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है। इसको ले स्कूल प्रबंधन तथा उसके परिजनों में हड़कंप मच गया है। वही मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार यूपी के गाजीपुर जिले के सोहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोहिंया गांव के संजय राय का 12 वर्षीय पुत्र राज राय बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल यशोदा नगर, बक्सर में वर्ग पांच का छात्र है तथा वह हास्टल में रह पढ़ाई करता था। बुधवार को दोपहर स्कूल की पढ़ाई पूरी कर वह हास्टल में आया था। यहां से अपने कुछ दोस्तों के साथ गुपचुप तरीके से बाहर निकल गया।

बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि वह अपने बक्सर के कुछ साथियों के साथ बाइक पर घुमते देखा गया है। उसके ग्रुप के लड़के दो बाइक से अहिरौली के आस पास आए थे तथा एक दुकान पर बैठ समोसा भी खाए थे। यहां से अन्य दोस्त हास्टल में चले गए थे। लेकिन राज नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेेकिन उसका कही पता नहीं चला। इसके बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों तथा स्थानीय पुलिस को दी गई। परिजनों ने घर नहीं पहुंचने की जानकारी दी है। जबकि औद्योगिक थाने की पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। छात्र के गायब होने से परिजनों में किसी अनहोनी को लेकर आशंका गहराने लगी है।

देर शाम उसके मौसेरे ई लव राय स्कूल पहुंचे है। पुलिस उनसे उसके संभावित जगहों पर जाने की जानकारी ले रही है। वह अपने स्कूल ड्रेस पीले रंग के टीशर्ट में निकला है। परिजनों में उसके मानव तस्करों के चंगुल में फंसने की आशंका गहराने लगी है। बता दें कि हाल के दिनों में कई किशोर गायब हो चुके है।