Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

जिला युवा महोत्सव संपन्न, राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को हुआ स्क्रीनिंग

जिला युवा महोत्सव संपन्न, राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को हुआ स्क्रीनिंग

- डीएम के नेतृत्व में किया गया प्रतियोगिता का उदघाटन

केटी न्यूज/बक्सर 

जिला युवा महोत्सव संपन्न, राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को हुआ स्क्रीनिंग

बुधवार को बक्सर नगर भवन परिसर में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जिले के सभी प्रखंडो से आए विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। महोत्सव का उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। बता दें कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य के कलाकारों की सहभागिता के लिए

जिला युवा महोत्सव संपन्न, राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को हुआ स्क्रीनिंग

चयन को लेकर बिहार के प्रत्येक जिलों में सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में करवाया जाना सुनिश्चित किया गया था। जिसमे प्रतियोगिता के लिए मापदंड भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया था। विधाओं में कलाकारों की संख्या व उम्र 15 से 35 वर्ष तक होना चाहिए। इसी के तहत इसका आयोजन किया गया था। डीएम ने अपने संबोधन में युवा कलाकारों को बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले का नाम रौशन करने की शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन अनुराग मिश्र ने किया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ डुमरांव के रूपम कला निकेतन द्वारा समूह नृत्य कैसे खेले जे सावन में कजरिया... के साथ किया गया। जिसकी प्रस्तुति देखकर डीएम अंशुल अग्रवाल के साथ उपस्थित सभी अधिकारी बेहतर प्रदर्शन पर तालिया बजाकर कलाकारों का हौसला अफजाई किये। जिसके पश्चात एकल लोक गीत कुमारी ज्योति द्वारा पटना से वैद बुलाई द नजरा गैनी गुईया....

जिला युवा महोत्सव संपन्न, राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को हुआ स्क्रीनिंग

गाकर सबको गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। वही समूह लोक नृत्य नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के पलक एंड जूही ग्रुप द्वारा पिया मेंहदी लिया मोती झील से ... की बेहतरीन प्रस्तुति की गई।जबकि मुस्कान कुमारी द्वारा एकल लोक गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा समूह गायन, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, हरमोनियम वादन आदि की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में डीडीसी महेंद्र पाल, सामान्य शाखा प्रभारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद कुमार, एसडीओ धीरेंद्र मिश्र के अलावा अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न विधाओं में

जिला युवा महोत्सव संपन्न, राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को हुआ स्क्रीनिंग

प्रथम स्थान पर चयनित कलाकारों में शास्त्रीय गायन में सोनी कुमारी, सुगम संगीत में मो शाहिद, तबला में भुजंग भूषण, बासुड़ी में प्रिंस कुमार, शास्त्रीय नृत्य में रितम दुबे, समूह लोक नृत्य में रूपम एवं समूह, एकांकी नाटक में जूही एवं समूह एवं एकल लोक गीत में मनीष कुमार का चयन हुआ है इसके अलावा इन विधाओं में द्वितीय व तृतीय का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।