Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

डुमरांव स्टेशन रोड का होगा कायाकल्प, बनेगा नाला और हटेगा अतिक्रमण

नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है, वर्षों से जाम और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे स्टेशन रोड का अब कायाकल्प होने जा रहा है। नगर परिषद द्वारा स्टेशन रोड के दोनों ओर नाले के निर्माण और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

डुमरांव स्टेशन रोड का होगा कायाकल्प, बनेगा नाला और हटेगा अतिक्रमण

डुमरांव स्टेशन रोड का होगा कायाकल्प, बनेगा नाला और हटेगा अतिक्रमण

-- टेढ़की पुल से पुराना भोजपुर चौराहा तक बनेगा पांच किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग कृ फुटपाथ होगा अतिक्रमण मुक्त, लोगों को मिलेगी राहत

केटी न्यूज/डुमरांव। 

नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है, वर्षों से जाम और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे स्टेशन रोड का अब कायाकल्प होने जा रहा है। नगर परिषद द्वारा स्टेशन रोड के दोनों ओर नाले के निर्माण और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

डुमरांव स्टेशन रोड का होगा कायाकल्प, बनेगा नाला और हटेगा अतिक्रमण

जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्टेशन रोड डुमरांव ही नहीं, बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी प्रमुख मार्ग है। इस सड़क पर हर समय भारी वाहनों और स्थानीय यातायात का दबाव बना रहता है। फुटपाथ के अतिक्रमण और सड़क की दुर्दशा के कारण लोगों को आए दिन जाम और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

डुमरांव स्टेशन रोड का होगा कायाकल्प, बनेगा नाला और हटेगा अतिक्रमण

इस संबंध में बीडीओ संदीप कुमार पांडेय, नप ईओ आर धर दूबे व कार्यवाहक चेयरमैन विकास कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड में टेढ़की पुल से लेकर पुराना भोजपुर चौराहा तक पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर पक्के नाले का निर्माण किया जाएगा, जिससे जलजमाव की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही पूरे रास्ते के फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, ताकि पैदल चलने वालों को भी सहूलियत मिल सके।

डुमरांव स्टेशन रोड का होगा कायाकल्प, बनेगा नाला और हटेगा अतिक्रमण

उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि निर्माण कार्य के दौरान अगर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सामने आता है, तो उसे तुरंत हटा दिया जाएगा। पहले से बने नालों का अस्तित्व लगभग मिट चुका है, क्योंकि अधिकांश हिस्सों पर अवैध कब्जा हो चुका है। नतीजतन, बारिश के दिनों में पानी निकलने का रास्ता बंद हो जाता है और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है।

डुमरांव स्टेशन रोड का होगा कायाकल्प, बनेगा नाला और हटेगा अतिक्रमण

 स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखे जाने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाने से लोग फुटपाथ का सहारा लेते हैं, लेकिन वहां भी अतिक्रमण के कारण जगह नहीं मिलती। अब नगर परिषद के इस कदम से उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद स्टेशन रोड न केवल सुंदर और सुगम बनेगा, बल्कि इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

डुमरांव स्टेशन रोड का होगा कायाकल्प, बनेगा नाला और हटेगा अतिक्रमण

सड़क चौड़ी होने और जलजमाव खत्म होने से यातायात में सुगमता आएगी तथा दुर्घटनाओं में कमी आएगी। डुमरांव नगर परिषद ने इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। सर्वे और मापी कार्य पूरा होते ही निर्माण एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। नागरिकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि यह योजना समय पर पूरी होगी और डुमरांव की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।

डुमरांव स्टेशन रोड का होगा कायाकल्प, बनेगा नाला और हटेगा अतिक्रमण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।