मसर्हिया पैक्स अध्यक्ष सत्यदेव ओझा बने सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल उपाध्यक्ष

मसर्हिया पैक्स अध्यक्ष सत्यदेव ओझा बने सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल उपाध्यक्ष

केटी न्यूज/डुमरांव

चौगाई प्रखंड के मसर्हिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सत्यदेव ओझा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक भोजपुर व बक्सर जिले निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष चुने गए है। चुनाव मंें उपाध्यक्ष पद पर उनकी जीत पर डुमरांव अनुमंडल के पैक्स अध्यक्षों व किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सत्यदेव ओझा ने अपने प्रतिद्वंदी को 51 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। उन्हें इस चुनाव में कुल 171 मत मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे परमानंद सिंह को मात्र 120 मत ही मिल सका। अपने जीत के बाद सत्यदेव ओझा ने कहा यह किसानों तथा

साथी पैक्स अध्यक्षों की जीत है। उन्होंने कहा कि मैं सभी के उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। कॉआपरेटिव की व्यवस्था एवं पैक्स अध्यक्षों की दशा एवं दिशा को सुदृढ़ करने की दिशा में हर संभव प्रयास करते रहने का संकल्प भी दुहराया है। बधाई देने वालों में रघुनाथपुर के पैक्स अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, चौगाईं पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सत्येंद्र पाठक, सुदामा सिंह, सनमुन सिंह और इटाढ़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद सिंह आदि ने बधाई देते हुए उम्मीद जताया है कि इनके उपाध्यक्ष बनने के बाद कोआरपेरिटव का विकास होगा तथा किसानों और पैक्स अध्यक्षों को लाभ मिलेगा।