Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

कर्तव्य पथ की बलिवेदी वर चढ़ा पोखरहा का लाल, दी गई श्रद्धांजलि

बगेन गोला थाना क्षेत्र के पोखरहा गांव निवासी व असम रायफल्स में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात उमेश सिंह देश सेवा के कर्तव्य की बलिवेदी पर चढ़ गए है। गुरूवार को सेना के जवानों द्वारा उनका पार्थिव शव पैतृक गांव लाया गया। शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा था। इस दौरान परिजनों की क्रंदन चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। बाद में परिजनों द्वारा बक्सर के मुक्तिधाम चरित्रवन घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान साथी जवानों ने सेना की परंपरा के तहत उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया।

कर्तव्य पथ की बलिवेदी वर चढ़ा पोखरहा का लाल, दी गई श्रद्धांजलि

कर्तव्य पथ की बलिवेदी वर चढ़ा पोखरहा का लाल, दी गई श्रद्धांजलि

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

जानकारी के अनुसार उमेश कुमार सिंह असम रायफल्स में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे तथा उनकी पोस्टिंग नागालैंड के इंफाल में थी। जहां, 26 जनवरी को ड्यूटि के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया था। साथी जवानो ने वहां से शव को हेलिकाप्टर से पटना पहुंचाया, इसके बाद सड़क मार्ग से विशेष वाहन से उनका शव पैतृक गांव लाया गया।

कर्तव्य पथ की बलिवेदी वर चढ़ा पोखरहा का लाल, दी गई श्रद्धांजलि

जहां अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। लोग उमेश सिंह अमर रहे का नारा भी लगा रहे थे। कर्तव्यपथ की बलिवेदी पर चढ़ने वाले इस लाल पर पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा था। इस दौरान स्थानीय पुलिस के अलावे कई पंचायत प्रतिनिधि भी शव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।