Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले सांसद

मंगलवार को बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भरियार गांव पहुंचे। उनका यह दौरा 18 मई को हुई उस दर्दनाक सड़क दुर्घटना से जुड़ा था, जिसमें गांव के ही एक परिवार के दो सदस्य एवं एक वाहन चालक की मौत हो गई थी। सांसद ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले सांसद

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले सांसद

केटी न्यूज़/ डुमरांव

घटना उस समय घटी थी जब भरियार गांव से एक बारात ब्रह्मपुर गई थी। यह बारात संजय बिंद के पुत्र की थी। शादी समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन लौटते वक्त रास्ते में हुए हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्य और गाड़ी का ड्राइवर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। 

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले सांसद

गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस स्थिति में सांसद सुधाकर सिंह का गांव पहुंचना परिजनों के लिए कुछ हद तक राहत देने वाला रहा। उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले सांसद

सांसद ने प्रशासन से जल्द आर्थिक मुआवजा दिलवाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क की खस्ता हालत और तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे लगातार हादसों की ओर सांसद का ध्यान आकर्षित किया। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क सुरक्षा पर ठोस कदम उठाने की बात कही।

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले सांसद

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।