Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

सर्पदंश से रिटायर्ड शिक्षक की मौत, पसरा मातम

डुमरांव में एक रिटायर्ड शिक्षक की सर्पदंश से मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

सर्पदंश से रिटायर्ड शिक्षक की मौत, पसरा मातम

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में एक रिटायर्ड शिक्षक की सर्पदंश से मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव पॉवर सब स्टेशन से दक्षिण स्थित नई कॉलोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक 67 वर्षीय श्रीनिवास पांडेय गुरूवार की शाम अपने घर पर कंबल ओढ़ बैठे थे। संयोग से उसी कंबल में एक विषैला सर्प छिपा था, जो उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद जब वे कंबल हटाकर देखे तो उसमें से सांप निकल फन फैलाकर बैठ गया। जिसके बाद परिजन तत्काल इन्हें लेकर इलाज के लिए गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वही, बाद में स्नैक रेस्क्यूवर को बुला उक्त विषैले सर्प को पकड़वाया गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। उनके इकलौते पुत्र कल्याण ने बताया कि सर्पदंश की जानकारी के बाद उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सांप का जहर तेजी से पूरे शरीर में फैल गया था। जिस कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। वही, इस घटना के बाद आस पास के लोगों मंे विषैले जीव जंतुओं का भय बना हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।