Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की।

चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में चकबंदी के संबंध में विरोध हो रहा है, उन ग्रामों में हर सप्ताह अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के साथ बैठक आयोजित की जाए और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। चकबंदी के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी ने चकबंदी प्राधिकरणों से कहा कि वे चकबंदी के कार्यों को नियमानुसार पूरा करें और वादों के निस्तारण में प्रगति सुनिश्चित करें। साथ ही नए प्रसार के तीन गांवों की कार्ययोजना 2 दिनों के भीतर तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। 

जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनें और उनका निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि चकबंदी कार्यों को समय पर पूरा किया जाए और हाईकोर्ट में इन मामलों की प्रभावी पैरवी की जाए। बैठक में धारा-9, धारा-10 और धारा-10 की प्रगति को भी संतोषजनक पाया गया। इस बैठक में उपसंचालक चकबंदी श्री धन राज यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री सचेंद्र कुमार सिंह, श्री नरेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।