कैंसर से पीड़ित युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या बहन को व्हाट्सएप स्टेटस देख हुई जानकारी

कैंसर रोग से पीड़ित युवक ने फंद से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी को व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद हुई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। दुर्घटना जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर पुरानी बस्ती में हुई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कैंसर से पीड़ित युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या बहन को व्हाट्सएप स्टेटस देख हुई जानकारी

केटी न्यूज/बलिया

कैंसर रोग से पीड़ित युवक ने फंद से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी को  व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद हुई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। दुर्घटना जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर पुरानी बस्ती में हुई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  कोतवाली क्षेत्र के हरपुर पुरानी बस्ती निवासी अनीश मिश्र उर्फ डमडम प्रतिदिन की भांति रविवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों ने समझा कि वह सो गया है। इसी बीच बाहर रहने वाली बहन ने रात करीब 12 बजे डमडम का वाट्सऐप पर स्टेटस देखा तो उस पर मेरी मौत बस एक इत्तेफाक है लिखा था। इसके बाद बहन ने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पत्नी रीना कमरे में पहुंची जहां पर अनीश का शव फंदे से लटक रहा था। पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य तथा आसपास के लोग पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक कुछ माह से कैंसर रोग से पीड़ित हो गया था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीमारी का इलाज कराया गया था। रोग काफी हद तक ठीक भी हो चुका था। बावजूद डमडम इसको लेकर अवसाद में रहता था। इसी बीच उसने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक का एक बेटा शांतनू तथा एक बेटी सृष्टि है।