आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला झुलसी, इलाज के बाद हालत में सुधार

राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के बधार में सोमवार सुबह एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई।

आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला झुलसी, इलाज के बाद हालत में सुधार

केटी न्यूज/चौसा

राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के बधार में सोमवार सुबह एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई।जानकारी के अनुसार सिकरौल गांव निवासी 45 वर्षीय महिला सुबह घास काटने के लिए खेत की ओर गई थी। बताया जाता है कि घास काटने के बाद वह घर लौट रही थी, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरी।

जिसकी चपेट में आने से महिला वहीं गिरकर अचेत हो गई।घटना के समय आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों की नजर जब महिला पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे संभाला और मदद के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए घायल महिला को ऑटो के माध्यम से सीएचसी चौसा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने महिला का उपचार शुरू किया।चिकित्सकों ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से महिला को चोटें आई थीं, लेकिन इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।

फिलहाल वह खतरे से बाहर है और उसकी निगरानी की जा रही है।घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अचानक मौसम खराब होने के दौरान खेतों और खुले स्थानों पर रहना जोखिम भरा हो सकता है।स्थानीय लोगों ने आमजन से अपील की है कि बारिश, तेज हवा और गरज-चमक के समय सावधानी बरतें तथा खुले स्थानों, पेड़ के नीचे या खेतों में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचाव किया जा सके।