वारंटियों पर डुमरांव पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार
न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे आरोपितों के खिलाफ डुमरांव पुलिस ने सोमवार को शिकंजा कस दिया। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

केटी न्यूज/डुमरांव।
न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे आरोपितों के खिलाफ डुमरांव पुलिस ने सोमवार को शिकंजा कस दिया। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में डुमरांव निवासी मनोज वर्मा और मंटू वर्मा तथा पीडियां गांव निवासी वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। तीनों के खिलाफ डुमरांव थाना में पूर्व से मामले दर्ज हैं। संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किए जाने के बाद से वे गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। इसी क्रम में सोमवार को मिली कार्रवाई के तहत तीनों को दबोच लिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

