डुमरांव थाना क्षेत्र से लापता किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ महीने पहले लापता हुई एक किशोरी को डुमरांव पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बगेन गोला के पासवान टोली निवासी मैनेजर पासवान के रूप में हुई है।

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के प्रभारी थानाध्यक्ष मतेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते अक्टूबर माह में मैनेजर पासवान ने थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस को सफलता मिली और दोनों को बरामद कर लिया गया। किशोरी का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है। वहीं आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।