71 टीमों के सहारे पोलियो पर प्रहार, पांच दिनों तक घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की मुहिम

प्रखंड में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारी की है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नावानगर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश पटेल ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

71 टीमों के सहारे पोलियो पर प्रहार, पांच दिनों तक घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की मुहिम

केटी न्यूज/नावानगर

प्रखंड में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारी की है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नावानगर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश पटेल ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीसीएम) मो. तस्लीम ने बताया कि 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में कुल 71 टीमों को लगाया गया है। इनमें 65 डोर-टू-डोर टीम, पांच ट्रांजिट टीम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक वन मैन टीम शामिल है। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना आवश्यक है। इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और अभियान में सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि प्रत्येक बच्चे तक पहुंच बनाकर ही पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को सफल बनाया जा सकता है। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर रविभूषण द्विवेदी, प्रयाग नंदन सिंह, अजय दयाल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।