बीसीए के अंडर-19 कैंप में राजपुर के आदित्य वात्स ने मारी बाजी

राजपुर प्रखंड के युवा क्रिकेटर आदित्य वात्स ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से आयोजित अंडर-19 फिटनेस एवं स्किल्स कैंप के लिए जारी शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची में आदित्य ने नौवां स्थान हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

बीसीए के अंडर-19 कैंप में राजपुर के आदित्य वात्स ने मारी बाजी

__ शॉर्टलिस्ट में नौवां स्थान हासिल कर बढ़ाया बक्सर का गौरव, 10 सितंबर को पटना में होगा दस्तावेज सत्यापन

केटी न्यूज/राजपुर।

राजपुर प्रखंड के युवा क्रिकेटर आदित्य वात्स ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से आयोजित अंडर-19 फिटनेस एवं स्किल्स कैंप के लिए जारी शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची में आदित्य ने नौवां स्थान हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।आदित्य वात्स लंबे समय से क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे यंगस्टार क्रिकेट क्लब, बक्सर से जुड़े हैं और कोच फराह अंसारी के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। मैदान पर लगातार अभ्यास और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने का परिणाम अब सामने आया है। बीसीए की शॉर्टलिस्ट में स्थान बनाना उनके क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

बीसीए के निर्देश के अनुसार शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों को 10 सितंबर 2026 को पटना स्थित कार्यालय में मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। इसके बाद कैंप में खिलाड़ियों की फिटनेस और क्रिकेट कौशल का आकलन किया जाएगा। ऐसे में आदित्य के सामने अपनी प्रतिभा को और बेहतर तरीके से साबित करने का अहम अवसर है।आदित्य की सफलता पर क्षेत्र के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, मनोज त्रिगुण, अशोक त्रिगुण और विनय त्रिगुण सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। परिवार के सदस्यों, यंगस्टार क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों एवं सदस्यों और कोच फराह अंसारी ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आदित्य कैंप में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बिहार की क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।