Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

बक्सर-चौसा मार्ग पर गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाढ़ुपुर नारा स्थित मोड़ पर तेज रफ्तार में जा रही आलू लदी एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सो रहा 24 वर्षीय युवक ट्रॉली के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

- भोजपुर जिले का रहने वाला है मृतक, हादसे के बाद भाग निकला टैªक्टर चालक, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर  

बक्सर-चौसा मार्ग पर गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाढ़ुपुर नारा स्थित मोड़ पर तेज रफ्तार में जा रही आलू लदी एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सो रहा 24 वर्षीय युवक ट्रॉली के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से कूदकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली को सीधा कर आलू की बोरियां हटाकर युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान भोजपुर जिले के गिद्धा थाना अंतर्गत बिरमपुर गांव निवासी दीनबंधु यादव के पुत्र लव कुमार के रूप में की।

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

उसके बाद इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई। और वही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लव कुमार आलू व्यवसाय से जुड़ा था और अपने गांव से आलू लादकर चौसा बाजार आ रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

बता दंकि चौसा सब्जी मंडी में गुरुवार को हॉट-बाजार लगता है। इधर, होली पर्व पर व्यवसायियों ने आलू मंगवाया था। जिसे लेकर वह व्यवसायी चौसा सब्जी मंडी जा रहा था, लेकिन मंडी पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया।

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मोड़ पर यह हादसा हुआ, वहां पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इस मोड़ पर कोई प्रतीक चिन्ह नहीं है। जिससे घटना हो जाती है। लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप शव

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वैसे पुलिस अपने स्तर से चालक की पड़ताल में जुट गई है।

लाढु़पुर नारा के आलू लदी ट्रैक्टर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।