Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान
Keshav Times

आह ! भाई को राखी बांधने जा रही बहन की दुर्घटना में मौत, पसरा मातम

आह ! भाई को राखी बांधने जा रही बहन की दुर्घटना में मौत, पसरा मातम

केटी न्यूज/केसठ

आज पूरा देश भाई बहन के प्रेम के अटूट बंधन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मना रहा है। बहनें अपने भाइयों के कलाई पर प्रेम की अटूट बंधन राखी बांध रही है। लेकिन एक भाई बहन का इंतजार करता रह गया। उसकी बहन उसे राखी बांधने नहीं आई बल्कि बीच रास्ते से ही मौत उसे खींच ले गई। जानकारी के अनुसार केसठ पुराना बाजार की एक महिला अपने पति तथा बच्चों के साथ भाई को राखी बांधने अपने मायके आरा जा रही थी। इसी बीच आरा जीरो माइल के पास तेज रफ्तार से आ रही

आह ! भाई को राखी बांधने जा रही बहन की दुर्घटना में मौत, पसरा मातम

एक अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पुराना बाजार निवासी सुधीर रंजन की पत्नी लक्ष्मी कुमारी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उधर अपनी बहन के मौत की खबर सुन कर भाई की हालत भी खराब हो गई। राखी का त्योहार मातम में बदल गया। वही मृतिका की शव जब पुराना बाजार पहुंचा तो घर में घंटो क्रंदन चित्कार मची रही।

आह ! भाई को राखी बांधने जा रही बहन की दुर्घटना में मौत, पसरा मातम

परिजनों का रो रो का बुरा हाल हो गया था। हालांकि मृतिका के पति और बच्चें सकुशल हैं। उन्हें मामूली चोटें आई है। उसके पति ने बताया की मृतिका जीविका के एमआरपी पद पर कार्यरत थी। इस घटना के बाद केसठ में भी राखी का उत्साह ठंडा पड़ गया था। उसके घर पूरे दिन मातमपूर्सी करने वालों की भीड़ लगी रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।