Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

डुमरांव के प्रीतम हत्याकांडः मुख्य आरोपी रोहित मिश्र थाने में किया सरेंडर

डुमरांव के प्रीतम हत्याकांडः मुख्य आरोपी रोहित मिश्र थाने में किया सरेंडर

- प्यार में बाधा डालने पर बिहार के युवक को उतारा था मौत की घाट  

केटी न्यूज/बलिया 

बक्सर जनपद के डुमरांव थाना क्षेत्र में नेनुआ गांव निवासी प्रीतम पाठक को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या मामले में मामले मुख्य अभियुक्त रोहित मिश्र ने सरेंडर कर दिया। पूछताछ में मुख्य अभियुक्त ने स्वीकार किया कि प्रेम में बाधा डालने के कारण प्रीतम पाठक व नीशू पाठक को मारापीटा गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रीतम पाठक की जहां मौत हो गई हैए वहीं नीशू का इलाज अभी भी वाराणसी में चल रहा है। बीते रविवार की देरशाम देवकली गांव के वन विहार मोड़ के पास बाइक से बक्सर जा रहे प्रीतम पाठक व नीशू पाठक को बदमाशों ने मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था।

डुमरांव के प्रीतम हत्याकांडः मुख्य आरोपी रोहित मिश्र थाने में किया सरेंडर

प्रीतम पाठक की जहां मौके पर ही मौत हो गई थीए वहीं नीशू पाठक को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया था। मामले में सुखपुरा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद शिद्दत से आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। फलस्वरूप बीते मंगलवार को पुलिस ने दौरान विवेचना अनिश सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी परिखरा व अनुज राय पुत्र अरविन्द राय उर्फ गुड्डू निवासी नारायणपुर को अभियुक्त अनिश के घर ग्राम परिखरा से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य अभियुक्त फरार चल रहा था, लेकिन अभियुक्त रोहित मिश्र भी शुक्रवार को सुखपुरा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।