दियारांचल में प्रीमियम कच्ची घानी सरसो तेल की लगी फैक्ट्री, किसानों को मिलेगी विचौलियों से मुक्ति

दियारांचल में प्रीमियम कच्ची घानी सरसो तेल की लगी फैक्ट्री, किसानों को मिलेगी विचौलियों से मुक्ति

- डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज ने किया शुक्रवार को उद्घाटन 

जैविक विधि से खेती कर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते है: पंकज

आर्गेनिक खेती से ही सुधरेगा पर्यावरण व स्वास्थ - जिला कृषि पदाधिकारी

- पैलाडीह में दियरांचल प्रीमियम कच्ची घानी सरसों तेल मिल का हुआ उदघाटन

- अतिथियों ने कहा मिल के उदघाटन से किसानों की बढ़ेगी आमदनी

केटी न्यूज/सिमरी

आर्गेनिक खेती वर्तमान समय की जरूरत बन गई है। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही लोगों के स्वास्थ के लिए भी यह बहुत जरूरी है। उक्त बातंे जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को पड़री पंचायत के पैलाडीह में कही। मौका था दियारांचल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बैनर तले दियरांचल प्रीमियम कच्ची घानी सरसो तेल मिल के उदघाटन का। उन्होंने कहा कि हमारा भोजन हमारे स्वास्थ को नियंत्रित करता है।

भोजन में सरसों तेल का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने दियरांचल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी तथा किसान आर्गेनिक सरसों उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे। वही बतौर विशिष्ट अतिथि डुमरांव एसडीओ कुमार पंकज ने कहा कि दियरांचल प्रीमियम कच्ची घानी मिल द्वारा लोगों को आर्गेनिक सरसों तेल देने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र की मिट्टी पहले से ही उर्वर है। इधर के किसान काफी मेहनती होते है। उन्होंने किसानों को जैविक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जैविक विधि से खेती कर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते है। जबकि रिटायर्ड लेफिट्नेंट जनरल शशांक शेखर मिश्र ने अपने संबोधन में कंपनी के डायरेक्टर बिनोद तिवारी तथा सुरेन्द्र मिश्र की सरहाना करते हुए कहा कि इस मिल के शुरू होने से किसानों को अपना सरसों बेचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

वही इससे रोजगार का सृजन भी होगा। जबकि कंपनी डायरेक्टर बिनोद तिवारी ने कहा कि उनका प्रयास लोगों को शुद्ध सरसों तेल देना है। इससे किसानों को लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध व आर्गेनिक सरसों तेल देने के लिए इसका उदघाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक से स्थानीय किसानों तथा एफपीओ के सदस्यों के उत्पाद ( सरसो ) को खरीदा जाएगा। इसके पहले एसडीओ कुमार पंकज, जिला कृषि पदाधिकारी, डायरेक्टर बिनोद तिवारी व रंजन मिश्र आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर तथा फिता काट इस मिला का उदघाटन किया।

मौके पर पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से पौधरोपण भी किया गया। मौके पर सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष सुबेदार हरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, सूबेदार मेजर आर बी सिंह, कैप्टन बी एन पाण्डेय, सूबेदार मेजर अलख नारायण श्रीवास्तव, सूबेदार राजबली सिंह यादव, सूबेदार ललन मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, संजय पाठक, कैप्टन श्रीनिवास, लेफ्टिनेंट आर बी ओझा के साथ ही भाजपा नेता सत्येन्द्र कुंवर, अनु तिवारी समेत सैकड़ो गणमान्य व किसान उपस्थित थे।