Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

मशीन से निकली चिंगारी में ढ़ाई सौ बीघा गेहूं कि फसल खाक

मशीन से निकली चिंगारी में ढ़ाई सौ बीघा गेहूं कि फसल खाक

केटी न्यूज/ बलिया

रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत झरकटहां, श्रीनगर, बघमरियां और बशिष्ठ नगर प्लाट गांव में भूसा बनाने वाली मशीन की चिंगारी से लगी आग में शुक्रवार की दोपहर दर्जनों किसानों की लगभग ढाई सौ बीघा गेहूं और सरसों की फसल जलकर राख हो गई। सूत्रों के अनुसार अचानक उस मशीन से अचानक चिनगारियां निकलने लगी है।

मशीन से निकली चिंगारी में ढ़ाई सौ बीघा गेहूं कि फसल खाक

इन चिनगारियों से झरकटहां के खेतों की खड़ी गेहूं की फसलों में आग लग गई। पछुआ हवाओं से आग बढ़ते-बढ़ते श्रीनगर बघमरियां और वशिष्ठ नगर प्लाट के खेतों की खड़ी फसलों को जलाते हुए पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिसमें झरकटहां के दिनेश्वर सिंह की 7 बीघा, रामायण यादव की 5 बीघाएबृजेश यादव की 1 बीघाए तारकेश्वर सिंह की 5 बीघाए दीनानाथ वर्मा की 5 बीघा, रणजीत यादव 10 कट्ठा सरसों, राजनारायण सिंह की 1 बीघा सहित श्रीनगर के राजेश यादव की 5 बीघा, योगेंद्र यादव की 1 बीघा, राम गहन यादव की 1 बीघा, सहित किसानों के मुताबिक ढाई सौ बीघा खड़ी गेहूं की फसल सहित खेतो काट कर रखे थ्रेसिंग को रखे गए गेहूं की फसल जल कर राख हो गया।

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।