Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

दुघर्टना या हत्या: एक माह बाद पुआल के ढेर में मिला अज्ञात व्यक्ति कंकाल, मचा हडकंप

दुघर्टना या हत्या: एक माह बाद पुआल के ढेर में मिला अज्ञात व्यक्ति कंकाल, मचा हडकंप

केटी न्यूज/ बलिया

पकड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उकछी अंतर्गत आम के बगीचे में रखे पुआल के ढेर से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कोरम पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम पंचायत उकछी के पूरब दिशा में स्थित गोरही के पास स्थित बागीचे में गांव के राजकुमार खरवार का पुआल रखा गया है। गुरुवार की सुबह गांव की महिला सुखी लकड़ी के लिए बागीचे में गई थी। जैसे ही वह पुआल के ढेर के पास पहुंची, दुर्गंध ने उसका ध्यान तोड़ दिया। किसी तरह पुआल के पास जाकर देखा तो शव पुआल के अंदर नजर आया, जो पूरी तरह कंकाल का रूप धारण कर चुका था।

दुघर्टना या हत्या: एक माह बाद पुआल के ढेर में मिला अज्ञात व्यक्ति कंकाल, मचा हडकंप

महिला ने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच घटना की जानकारी होने पर एसएचओ पकड़ी भी मौके पर पहुंच गए और शव को किसी तरह बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गोरही बगीचे में करीब एक माह पहले ही पुआल रखा गया था। राजकुमार खरवार ने बताया की नवंबर माह में धान की कटाई होने के बाद उसी बागीचे में उसकी निराई का काम किया गया था। घर पर पर्याप्त जगह न होने से पुआल को वहीं छोड़ दिया गया था। इसी बीच गुरुवार को पूर्णतः कंकाल बन चुका शव बरामद हो गया। उधर शव मिलने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि पुआल के ढेर से बरामद किए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिल हाल इसकी पहचान नही हो पाई है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।