खेलने के दौरान बिच्छू के डंक मारने से मासूम की मौत

खेलने के दौरान बिच्छू के डंक मारने से मासूम की मौत

- झाड़-फूंक के बावजूद बिगड़ी बच्ची की तबीयत और चली गयी जान 

केटी न्यूज/आरा

जिले के पवना थाना क्षेत्र के धोबहां टोला गांव में बिच्छू के डंक मारने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गयी। जिसे शनिवार की सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृत बच्ची धोबहा टोला गांव निवासी राजेश कुमार यादव की बेटी पम्मी कुमारी थी। उसके चाचा सरोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद वह घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान एक बिच्छू ने उसे डंक मार दिया।

उसने साथ खेल रहे बच्चों को बताया कि उसे बिच्छू ने डंक मार दिया है। उसके बाद परिजन एसे अगिआंव बाजार स्थित निजी क्लीनिक ले गए। बाद में सांप डंसने के संदेह पर उन्होंने झाड़-फूंक भी करया।  जिसके बाद बच्ची ठीक हो गयी थी। लेकिन इस दौरान शनिवार की सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। अनान-फानन में परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बच्ची अपने दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।