वारंटियों पर शिकंजा: पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में पांच आरोपी गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मारपीट के मामलों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से सामने आई है।

वारंटियों पर शिकंजा: पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में पांच आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/चौसा :

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मारपीट के मामलों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से सामने आई है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद कई आरोपी विभिन्न गांवों में छिपकर रह रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

इस दौरान महदह गांव से चार और भभुवर गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी पूर्व में दर्ज मारपीट के मामलों में नामजद थे और काफी समय से गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। साथ ही फरार चल रहे अन्य आरोपियों में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही सरेंडर कर सकते हैं या पुलिस की पकड़ में आ सकते हैं।