भगवामय बना डुमरांव: श्रीराम, जानकी बैठे है मेरे सीने में..., एक ही नारा एक ही नाम... जैसे गीतों से गूंजते रहा शहर

डुमरांव में रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को भव्य श्री महाबीरी झंडा जलूस निकाला गया। इसकी शुरूआत सुबह में छठिया पोखरा स्थित हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजन हुई, जबकि शाम में राजगढ़ के विशाल फाटक से जुलूस का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए, पुनः राजगढ़ पहुंच संपन्न हुआ। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष के साथ ही श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में...., एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम जैसे गीत भी गूंज रहे थे। जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ था। इस जुलूस के कारण शहर का माहौल भगवान मय बना रहा।

भगवामय बना डुमरांव: श्रीराम, जानकी बैठे है मेरे सीने में..., एक ही नारा एक ही नाम... जैसे गीतों से गूंजते रहा शहर

-- डुमरांव में श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति के तत्वावधान में निकाला गया भव्य श्री महाबीरी झंडा जुलूस, देर रात तक जुलूस में परंपराग हथियारों से करतब दिखाते रहे युवा, मुश्तैद रही पुलिस-प्रशासन

-- जुलूस में केरल का कलरी पट्टी बना आकर्षण का केन्द्र, झांकियों को देख भाव विभोर हो रहे थे श्रद्धालु

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव में रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को भव्य श्री महाबीरी झंडा जलूस निकाला गया। इसकी शुरूआत सुबह में छठिया पोखरा स्थित हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजन हुई, जबकि शाम में राजगढ़ के विशाल फाटक से जुलूस का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए, पुनः राजगढ़ पहुंच संपन्न हुआ। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष के साथ ही श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में...., एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम जैसे गीत भी गूंज रहे थे। जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ था। इस जुलूस के कारण शहर का माहौल भगवान मय बना रहा। 

शुभारंभ के मौके पर आयोजन समिति के संयोजक गुप्तेश्वर प्रसाद गुरूजी, संरक्षक सुमित गुप्ता, अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, सचिव मनोज केशरी आदि द्वारा एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार, बीडीओ संदीप कुमार पांडेय, डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, राज परिवार के सदस्यों तथा अन्य गणमान्य लोगों को परंपरा के तहत भगवा पगड़ी बांध स्वागत किया गया। राजगढ़ से हाथी, घोड़ा व उंट व गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस शहर के चौक रोड, शहीद स्मारक, नया तालाब, स्टेशन रोड राजगोला रोड होते हुए देर रात राजगढ़ पहुंच संपन्न हुआ।

इस दौरान रास्ते में जुलूस में शामिल युवा तलवार, लाठी-डंडा, गदा आदि पर करतब दिखा रहे थे। जबकि जुलूस में का खास आकर्षण केरल का प्रसिद्ध कलरी पट्टी (कला प्रदर्शन) रहा। इसके अलावे मध्यप्रदेश व वाराणसी के बैंड बाजे, प्रयागराज व कानपुर की झांकी, बलिया का डमरू तथा वाराणसी का झाला बाजा के अलावे झांकियों में मां काली की भाव भंगिमा, शिव तांडव, अघोर नृत्य, भष्म आरती तथा समुद्र मंथन को लोगों ने खूब पसंद किया तथा करतल ध्वनियों व जयकारे से स्वागत किया। जबकि वीर हनुमान व रामदरबार की जीवंत प्रस्तुति की भी सराहना हुई। इस जुलूस को ले आयोजन समिति द्वारा पूरे शहर को पहले ही भगवा झंडे से सजा दिया गया है। 

जुलूस को संपन्न कराने में आयोजन समिति के संयोजक गुप्तेश्वर प्रसाद गुरूजी, संरक्षक सुमित गुप्ता, अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन केशरी, अनिल कुमार, दीपक रौनियार, सचिव मनोज केशरी, उप सचिव कृष्ण मुरारी केशरी, विनोद केशरी, कोषाध्यक्ष नीरज केशरी, उप कोषाध्यक्ष ओमवीर, आशिष केशरी, सूचना प्रभारी दयाशंकर प्रसाद समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने सराहनीय भूमिका निभाई।  

-- जगह-जगह किया जा रहा था स्वागत

जुलूस जैसे ही राजगढ़ से निकला शहरवासियों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद जैसे-जैसे जुलूस का कारवां आगे बढ़ते गया, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते गई। चौक रोड, शहीद स्मारक, नया तालाब रोड, स्टेशन रोड, राजगोला रोड आदि सभी मार्गों पर जुलूस का स्वागत अलग-अलग तरीकों से किया जा रहा था। कही लोग पुष्प की वर्षा कर रहे थे तो कही जुलूस में शामिल लोगों को जलपान कराया जा रहा था। कई जगहों पर स्टाल लगा शरबत व पेयजल का वितरण भी किया जा रहा था। 

-- देर रात तक बना रहा आकर्षण

देर रात तक यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजर रहा था। जिस मार्ग से जुलूस गुजर रहा था, उस मार्ग पर तिलभर भी जगह नहीं बच पा रही थी। वहीं, शहरवासी इस जुलूस को बडे़ ही उत्साह के साथ अपने दरवाजे, छत तथा घरों की खिड़कियों से देख रहे थे। क्या, बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिलाएं, सभी उत्साह से लबरेज नजर आ रहे थे। 

-- चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही पुलिस

जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। इस जुलस को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए पुलिस ने खास तैयारी की थी।पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च निकाल लोगों को शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में रामनवमी मनाने व जुलूस निकालने का संदेश दिया गया था। वहीं, जुलूस के दौरान डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही। जुलूस के आगे, पीछे और बीच में एक कतार बना पुलिस के अधिकारी व जवान मुश्तैदी दिखा रहे थे। जुलूस के मद्देनजर पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं, एहतियात के तौर पर जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित की गई थी, जबकि शहर में वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगाई गई थी।