शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई रामनवमी शोभायात्रा, प्रशासन रहा मुस्तैद

रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को नावानगर प्रखंड के विभिन्न गांवों में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नावानगर और भदार गांव में निकाली गई शोभायात्राएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं, जिसमें प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही। भदार गांव में हिंदी सेवा समिति के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए बासुदेवा और दुबौली गांव पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई रामनवमी शोभायात्रा, प्रशासन रहा मुस्तैद

केटी न्यूज। नावानगर

रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को नावानगर प्रखंड के विभिन्न गांवों में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नावानगर और भदार गांव में निकाली गई शोभायात्राएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं, जिसमें प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही। भदार गांव में हिंदी सेवा समिति के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए बासुदेवा और दुबौली गांव पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। काली स्थान पर समिति द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली।

वहीं नावानगर में श्री रामनवमी पूजा समिति द्वारा ठाकुरबाड़ी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस बाजार और प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। पूरे मार्ग में पुलिस बल की तैनाती रही और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते दिखे, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।शोभायात्रा में शामिल युवाओं और श्रद्धालुओं ने अनुशासन का परिचय देते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया। जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा पेयजल और स्वागत की व्यवस्था भी की गई। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से रामनवमी का पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।