कृष्णाब्रह्म थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, महकमे में मची हलचल

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कृष्णाब्रह्म थाना उस समय सक्रियता के केंद्र में आ गया, जब पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम करीब चार बजे थाना पहुंचे एसपी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने सीधे थाना परिसर की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लेना शुरू किया।

कृष्णाब्रह्म थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, महकमे में मची हलचल

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म:

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कृष्णाब्रह्म थाना उस समय सक्रियता के केंद्र में आ गया, जब पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम करीब चार बजे थाना पहुंचे एसपी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने सीधे थाना परिसर की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लेना शुरू किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के कार्यालय कक्ष में बैठकर एक-एक दस्तावेज और रजिस्टर की बारीकी से जांच की। उन्होंने गुंडा रजिस्टर, सीडी पार्ट टू, फरारी पंजी, गिरफ्तारी पंजी और हाजत पंजी सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों को खंगाला।

इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के संधारण और अद्यतन स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।एसपी शुभम आर्य ने स्पष्ट तौर पर कहा कि लंबित वारंटों का शीघ्र निष्पादन प्राथमिकता में रखा जाए और फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने शराब तस्करी और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्ष को सख्त और प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में कई घंटों तक गतिविधियां तेज रहीं। एसपी ने पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और कार्यशैली में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। उनके सख्त तेवर और स्पष्ट निर्देशों से यह संदेश साफ गया कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।निरीक्षण के उपरांत एसपी जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डुमरांव डीएसपी पोलस्त कुमार, ब्रह्मपुर अंचल निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष रवि कुमार, अवर निरीक्षक भरत यादव, केडी राम, एएसआई अनिल कुमार सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।