Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

सरेंजा में शुरू हुआ वेलनेस सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

सरेंजा स्थित अतरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मजबूती देने के लिए चौसा में निर्माण हो रहे 1320 मेगावाट बिजली संयंत्र परियोजना के सहायक निर्माण कम्पनी एलएनटी द्वारा सीएसआर फंड के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया गया।

सरेंजा में शुरू हुआ वेलनेस सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

केटी न्यूज/चौसा

सोमवार को चौसा सीएचसी के चिकित्सक डा. मणिपाल द्वारा एलएंडटी अधिकारियों के साथ बकायदा नारियल फोड़ने के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया।इस मौके मुख्य अतिथि डा.मणिपाल ने कहा कि यह केंद्र न सिर्फ बीमारियों के इलाज का माध्यम बनेगा, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। एलएनटी की यह पहल ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

सरेंजा में शुरू हुआ वेलनेस सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

एलएंडटी ने तीन कमरों वाले इस आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर इस क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से सरेंजा समेत आसपास के गांवों के लोगों को अब प्राथमिक इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, दवा वितरण, स्वास्थ्य परामर्श और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

सरेंजा में शुरू हुआ वेलनेस सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

जबकि, एलएनटी कंपनी के अधिकारियों ने भी ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।उद्घाटन समारोह में पहुंचे गांव के सैकड़ों लोगों के  चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने कहा कि पहले सामान्य बीमारी के इलाज के लिए भी दूर जाना पड़ता था, अब गांव में ही सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। 

सरेंजा में शुरू हुआ वेलनेस सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

कार्यक्रम के अंत में एलएनटी और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस मौके पर बीसीएम मंजू, डॉ. जैहबी फैज, नितिन राय, संजीत रजक, अजीत सिंह, एएनएम रेखा व ऊषा के अलावा बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित रहे।

सरेंजा में शुरू हुआ वेलनेस सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।