Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

डीलरों ने सरकारी नौकरी या तीस हजार मानदेय व अनुकंपा बरकरार रखने की उठी मांग

केटी न्यूज/बक्सर

रेड क्रॉस भवन में शनिवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा मनोज कुमार यादव व संचालन संगठन सचिव हृदयानंद मिश्र ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की लंबित मांग सरकारी नौकरी या तीस हजार रुपये मानदेय के साथ उम्र सीमा को समाप्त करने व अनुकंपा बरकरार रखने तथा जिले के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों का आवंटन भौगोलिक दृष्टिकोण को देखते हुए बराबर करने की मांग की। साथ ही बिहार सरकार से

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

मांग की गई की खाद्य आपूर्ति अधिनियम में संशोधन करते हुए 6 घंटा के बदले 8 घंटा करने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के महामंत्री देवन रजक के आह्वान पर 1 अक्टूबर 23 को पूरे देश के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार झारखंड के देवघर में राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती के साथ प्रधानमंत्री एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत सरकार को मांग पत्र भेज कर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की जाएगी। बैठक में हरेंद्र पासवान, सुरेंद्र

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

प्रसाद, दीपक कुमार, शिवनारायण यादव, ललन यादव सुभाष राम, श्रीनिवास यादव, संदीप कुमार, केदार राम, राम आशीष कुशवाहा, अनुज कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, शिवाजी राज, वीरेंद्र यादव, अजय कुमार रजक, रमन कुमार, अनिल कुमार, गीता देवी, कृष्णकांत, श्रीभगवान राम, बैजनाथ यादव, पूर्णिमा ओझा, प्रशांत कुमार, रीता कुमारी, शिव कुमार राम, कुंदन कुमार, दिलीप रजक, गुलाब रजक, राम भजन सिंह, दिनेश कुमार, देव पूजन सिंह के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।