चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, साल का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार

चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, साल का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार

- शीतलहर से जनजीवन के साथ फसलें भी हो रही प्रभावित 

केटी न्यूज/बक्सर 

जिले में कड़ाके की ठंड व शीतलहर का दौर जारी है। बुधवार इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं होने तथा ठंडी पछिया हवा से ठिठुरन बढ़ी रही।

कड़ाके की ठंड व शीतलहर के कारण जिले में आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। वही अस्पताल में मरीजों की संख्या भी नगण्य हो गया है। जबकि फसलों का उत्पादन भी कम हो गया है। धूप नहीं निकलने से ठंड से अभी फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है।

वहीं सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हुुई। कोहरा का प्रभाव भी अपेक्षाकृत ज्यादा दिखी। विजिविलिटी शून्य के करीब पहुंच गई है। जिस कारण सुबह में गाडियों के संचालन पर ब्रेक लगा रहा। ठंड के कारण लोग घर में दुबके रहे। जिला में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है।

जो आगे भी दो तीन दिनों तक बने रहने की संभावना जताया गया है। ठंड के कारण सबसे अधिक परेशान झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले है। वही बच्चों तथा बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ गई है।