नया भोजपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट आरोपित के घर की कुर्की जब्ती, 14 वर्षीय किशोरी को लेकर हुआ था फरार

नया भोजपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट आरोपित के घर की कुर्की जब्ती, 14 वर्षीय किशोरी को लेकर हुआ था फरार

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त के घर पहुंचकर कुर्की जब्ती की कारवाई की। नामजद अभियुक्त बगल की ही एक 14 वर्षीय किशोरी को लेकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त की मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जानकारी देते हुए ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि डुमरांव निवासी अभियुक्त पिछले माह दिसंबर में एक चौदह वर्षीय किशोरी को लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी नामजद अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया लेकिन उसका पता नही चल सका। अग्रोतर कारवाई करते हुए पुलिस ने कुर्की जब्ती की कारवाई की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तकनीकी साधनों की सहायता से पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के परिजनों को भी आत्मसमपर्ण के लिए कई बार पुलिसिया दबाव दिया गया था, बावजूद इसके आरोपी द्वारा आत्मसमपर्ण नही किया गया। बता दें कि इस मामले में आरोपी की मां को भी दोषी पाए जाने पर जेल भेजा गया था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि अपराध में लिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।