Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बक्सर की एक बैठक पीपी रोड स्थित होटल रिवर फ्रंट में मंगलवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद ने की। इस दौरान सर्वप्रथम पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों व शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही, सदस्यों ने दो मिनट का मौन भी रखा।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- सैन्य कार्रवाई की सराहना के साथ व्यापारिक मुद्दों पर हुई खुलकर चर्चा

- बैठक में सदस्यों ने व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान पर दिया जोर

केटी न्यूज/बक्सर

चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बक्सर की एक बैठक पीपी रोड स्थित होटल रिवर फ्रंट में मंगलवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद ने की। इस दौरान सर्वप्रथम पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों व शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही, सदस्यों ने दो मिनट का मौन भी रखा।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इसके बाद वक्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के ठिकानों को उड़ाने व सख्त कार्रवाई की सराहना की। सत्यदेव प्रसाद ने कहा कि भातीय सेना ने पाक आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। पूरे देश को हमारे सैनिकों पर गर्व है। 

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

वहीं, चेंबर के सचिव दौलत चंद गुप्ता ने कहा कि जिले का हर व्यवसायी अपने सम्मान व सुरक्षा की अपेक्षा करता है, लेकिन सरकार व प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। छोटे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक सभी टैक्स देते हैं, लेकिन सबको समान रूप से  सुविधाएं नहीं मिलतीं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ‘एक देश, एक टैक्स, एक सुविधा’ की नीति लागू होनी चाहिए।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दूसरी ओर, बक्सर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने कहा कि बक्सर में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण वे मरणासन्न पर हैं। इस दिशा में सरकार सहयोग करें तो जिले के लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। बैठक में जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी विनय कुमार सर्राफ और संजय कुमार मिश्रा को उनके विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चेंबर अध्यक्ष ने बक्सर चेम्बर ऑफ कॉमर्स को और मजबूत बनाने का प्रण लिया। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन संजय मिश्रा ने दिया। इस दौरान अनिल मानसिंहका, रोहतास गोयल, दीपक अग्रवाल, अशोक सर्राफ, मनोज केसरी, राजेश केसरी, अशोक सर्राफ, गोपाल केशरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।