कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बक्सर आगमन की तैयारियां पूरी, सजा दलसागर का खेल मैदान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम को लेकर बक्सर दल सागर खेल मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को दोपहर 12 बजे उनका आगमन सुनिश्चित हुआ है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बक्सर आगमन की तैयारियां पूरी, सजा दलसागर का खेल मैदान

केटी न्यूज/बक्सर 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम को लेकर बक्सर दल सागर खेल मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को दोपहर 12 बजे उनका आगमन सुनिश्चित हुआ है।

इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बक्सर कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक राजेश राम ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। शनिवार को बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त संयोजक विधायक अजय कुमार सिंह, प्रदेश नेता ब्रजेश पांडेय सहित प्रमुख नेताओं ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूपरेखा दी। 

इस दौरान बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, विश्वनाथ राम सहित अन्य स्थानीय नेतागण तैयारियों को लेकर पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। प्रशासन ने भी कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद रही। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, अध्यक्ष राजेश राम, विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, सह प्रभारी देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम, सुशील पासी, राजेश राठौड़ सहित नए नेतागण मौजूद रहेंगे।

इस दौरान देर रात तक जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, मिथिलेश चौबे रिंकू, संतोष पांडेय, शुभम तिवारी, नीलू मिश्र, अरुण कुमार, नीतीश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता पूरे जोश से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अंतिम रूपरेखा देने में लगे रहें।