बैजनाथपुर नहर पुल के पास बाइक से गिरा था युवक, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

वासुदेवा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर डेरा के समीप रविवार की दोपहर नहर पुल किनारे बाइक से गिरकर घायल हुए युवक की पहचान देर रात उसकी पत्नी के फोन आने पर हो सकी।

बैजनाथपुर नहर पुल के पास बाइक से गिरा था युवक, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

केटी न्यूज/केसठ। 

वासुदेवा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर डेरा के समीप रविवार की दोपहर नहर पुल किनारे बाइक से गिरकर घायल हुए युवक की पहचान देर रात उसकी पत्नी के फोन आने पर हो सकी।थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि रविवार दोपहर बैजनाथपुर नहर पुल के पास एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय राहगीरों की मदद से उसे बेहोशी की हालत में केसठ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया। युवक बेहोश होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। देर रात घायल युवक के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पत्नी ने घायल की पहचान जीतन राम के रूप में की। वह पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारी गांव निवासी डोमन राम का पुत्र बताया गया है।