रांग साइड से जा रही गाय लदी पिकअप ने मैजिक वाहन में मारी टक्कर, तीन जख्मी

पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर एक पिकअप व एक मैजिक वैन की टक्कर हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने वाली पिकअप रांग साइड से जा रही थी तथा उस पर एक गाय लदी थी, जिसे नया भोजपुर पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पिकअप चालक व उसमें सवार दो अन्य लोग जख्मी अवस्था में ही भागने में सफल रहे, जिससे गाय के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है।

रांग साइड से जा रही गाय लदी पिकअप ने मैजिक वाहन में मारी टक्कर, तीन जख्मी

- दुर्घटना के बाद भाग खड़े हुए पिकअप चालक व अन्य लोग, दुर्घटना ग्रस्त वाहन को अभिरक्षा में ले जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर एक पिकअप व एक मैजिक वैन की टक्कर हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने वाली पिकअप रांग साइड से जा रही थी तथा उस पर एक गाय लदी थी, जिसे नया भोजपुर पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पिकअप चालक व उसमें सवार दो अन्य लोग जख्मी अवस्था में ही भागने में सफल रहे, जिससे गाय के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। 

घटना दोपहर बाद कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ढकाईच गांव के समीप की हैं इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एक वाहन को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन पर गाय लादकर उसे नया भोजपुर की तरफ ले जाया जा रहा था। उक्त वाहन ब्रह्मपुर की तरफ से उत्तरी लेन पकड़कर आ रही थी, जिससे यह कयास लगाए जा रहे

हैं कि वाहन को नया भोजपुर ले जाया जा रहा था। ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि यह गाय तस्करी के लिए ले जाई जा रही हो। बहरहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।इधर घटना के बाद दूसरा पिकअप वाहन चालक भी अपना वाहन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूसरा वाहन किसी डेयरी फॉर्म का था। वह अपने लेन में सीधा जा रहा था तभी अचानक सामने गलत लेन में आ रहे पिकअप को देखकर वह संतुलन खो बैठा। ब्रेक लगाते लगाते दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। 

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दो वाहनों के टक्कर की सूचना मिली थी। एक वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया वहीं दूसरे वाहन को पुलिस ने अपने अभिरक्षा में ले लिया है। जब्त वाहन पर एक गाय लदी हुई है, जिसे देखभाल के लिए आदर्श गौशाला भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा।

जिले में नहीं थम रही है पशु तस्करी की घटनाएं

जिले में पशु तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गौरतलब हो कि इसके पहले भी कई बार पशु तस्करी का उद्भेदन जिले में हो चुका है।जानकारों का कहना है कि मझवारी, चौसा व ब्रह्मपुर में आयोजित होने वाला पशु मेला पशु तस्करी का बड़ा केन्द्र बन गया है, जहां यूपी से पशुओं की तस्करी कर लाई जाती है तथा उन्हें लोकल वधशाला के अलावे बंगाल तक पहुंचाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता से पशु तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है।