बक्सर में मंडराया बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

बक्सर में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा हैं। इस बार गंगा रौद्र रूख धारण कर चुकी है तथा जल स्तर 15 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है, जो इस वर्ष में जल स्तर बढ़ने का सबसे तेज रफ्तार है।

बक्सर में मंडराया बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

- चेतावनी बिंदु से मात्र 99 सेमी नीचे रह गई है गंगा, 15 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जल स्तर

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा हैं। इस बार गंगा रौद्र रूख धारण कर चुकी है तथा जल स्तर 15 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है, जो इस वर्ष में जल स्तर बढ़ने का सबसे तेज रफ्तार है। केन्द्रीय जल आयोग के रिपोर्ट की माने तो शाम छह बजे जल स्तर 58.33 सेमी पर पहुंच गया था। जबकि चेतावनी बिंदू 59.32 मीटर है। इस लिजार से गंगा चेतावनी बिंदू से मात्र 99 सेमी कम रह गई है। जल स्तर बढ़ने का जो रफ्तार है उसके मुताबिक मध्य रात्रि के बाद गंगा चेतावनी बिंदू को पार कर सकती है। केन्द्रीय जल आयोग के जेई प्रशांत कुमार चौरसिया ने बताया कि पहाड़ी इलाकों के साथ ही दिल्ली में भारी बारिश के कारण जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार की सुबह से ही काफी तेज रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है, जो इस वर्ष का भी सबसे तेज रफ्तार है।अचानक गंगा के जल स्तर में वृद्धि से प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। वही, दियारा वासी गंगा के जल वृद्धि की रफ्तार देख सहम उठे है। उन्हे संभावित बाढ़ का खतरा नजर आने लगा है। गौरतलब हो कि एक पखवाड़े पहले गंगा का जल स्तर वृद्धि रूक गया था। इस वर्ष यह चौथी बार है जब गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है।