Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

जरूरतमंदों की सहायता हर सामर्थ्यवान का कर्तव्य - भुवन

जरूरतमंदों की सहायता हर सामर्थ्यवान का कर्तव्य - भुवन

- समाजसेवियों ने सैकड़ो जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया कलसूप व अंगवस्त्र

केटी न्यूज/डुमरांव

समाज के कमजोर व जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हर सामर्थ्यवान का कर्तव्य होता है। हमारा समाज सहयोग पर ही आधारित होता है तथा एक दूसरे के सहयोग से जीवन आसान बनता है। उक्त बातें भाजपा पंचायती राज मंच के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन ने बुधवार को स्थानीय नगर भवन में कही।

जरूरतमंदों की सहायता हर सामर्थ्यवान का कर्तव्य - भुवन

वे समाजसेवी राजकुमार कुंवर द्वारा जरूरतमंद परिवारों को छठ पूजा के लिए कलसूप, पूजा सामग्री तथा अंग वस्त्र वितरण कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि आए थे। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में गरीब अमीर हर तबके के लोग है। पर्व त्योहार सबके लिए एक समान होता है। ऐसे में समरस समाज की स्थापना तथा देश व समाज को मजबूत बनाने के लिए हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को

जरूरतमंदों की सहायता हर सामर्थ्यवान का कर्तव्य - भुवन

अपने से छोटे तथा कमजोर की मदद करनी चाहिए। भुवन ने कहा कि हमारा थोड़ा सा प्रयास किसी के जीवन में खुशियां ला सकता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता की जमकर तारीफ की। वही उन्होंने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। इस पर्व में सबको सुचिता भाव से एक दूसरे का सहयोग करते हुए त्योहार मनाना चाहिए। वही राजकुमार ने

जरूरतमंदों की सहायता हर सामर्थ्यवान का कर्तव्य - भुवन

कहा कि वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करते आए है। इस दौरान अनुसूचित जाति बस्ती तथा अन्य जरूरतमंद करीब 300 लोगों के बीच अंग वस्त्र, कलसूप तथा पूजन सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह, प्रिंस दूबे, मोहनजी गुप्ता समेत दर्जनों अन्य लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।