Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

रंगदारी मांगने सहित विभिन्न कांडों में आरोपित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

रंगदारी मांगने सहित विभिन्न कांडों में आरोपित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी कर्मी के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक मोबाइल बरामद 

केटी न्यूज/आरा

रंगदारी मांगने सहित विभिन्न कांडों में आरोपित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

सहार थाने की पुलिस द्वारा रंगदारी सहित विभिन्न कांडों में आरोपित एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। उसे गुरुवार की रात उसे सहार थाना क्षेत्र के बरूहीं गांव से किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़ा गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

रंगदारी मांगने सहित विभिन्न कांडों में आरोपित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी बरूहीं गांव निवासी योगेश्वर राय का पुत्र अंकित कुमार उर्फ गुगुन है। वह सहार थाने के टॉपटेन अपराधियों में भी शामिल था। एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि सहार थाने के टॉप टेन अपराधी अंकित कुमार उर्फ गुगुन बरूही गांव में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

रंगदारी मांगने सहित विभिन्न कांडों में आरोपित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

उसके पास हथियार और गोली भी है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा तत्काल बरूहीं गांव में छापेमारी की गयी। टीम जब बरुही गांव स्थित स्कूल के पास पहुंची, तो एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। हालांकि पुलिस द्वारा उसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया।

रंगदारी मांगने सहित विभिन्न कांडों में आरोपित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अंकित कुमार उर्फ गुगुन का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास भी रहा है। रंगदारी, गोली मारने, मारपीट और हत्या के प्रयास, शराब और गोली मारने सहित अन्य मामलों में उसका नाम आया है। सहार थाने के टॉप टेन अपराधियों में भी इसका नाम शामिल है। छापेमारी टीम में एएसआई विजेंद्र प्रसाद सहित सहार थाने के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।