अरियांव हत्याकांड: पुलिस दबाव बढ़ा तो मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा अब भी फरार

अरियांव गांव में युवती श्वेता कुमारी हत्याकांड मामले में पुलिस की लगातार दबिश के बाद मुख्य आरोपी प्रवीण उपाध्याय उर्फ धनु उपाध्याय ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। बढ़ते दबाव के बीच आरोपी ने आखिरकार कोर्ट की शरण ली।

अरियांव हत्याकांड: पुलिस दबाव बढ़ा तो मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा अब भी फरार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

अरियांव गांव में युवती श्वेता कुमारी हत्याकांड मामले में पुलिस की लगातार दबिश के बाद मुख्य आरोपी प्रवीण उपाध्याय उर्फ धनु उपाध्याय ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। बढ़ते दबाव के बीच आरोपी ने आखिरकार कोर्ट की शरण ली।जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल की दोपहर गांव निवासी बब्लू उपाध्याय के घर पर एक युवक पहुंचा और दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी। जैसे ही उनकी करीब 18 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी ने दरवाजा खोला, हमलावर ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली चला दी।

गोली लगते ही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी, जबकि आरोपी फरार हो गया था।घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां से पिस्टल के नौ जिंदा कारतूस बरामद किए। मामले में आरोपी के पिता प्रभन्स उपाध्याय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य आरोपी प्रकाश उपाध्याय उर्फ सोनू उपाध्याय अब भी फरार है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी ने पुलिस दबाव के कारण शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अरियांव हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में अब भी आक्रोश है। लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।