Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

बाल कटवाने के दौरान सैलून में हुआ विवाद, सात गिरफ्तार

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में मंगलवार की शाम एक सैलून में बिजली गुल होने की मामूली बात ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए।

बाल कटवाने के दौरान सैलून में हुआ विवाद, सात गिरफ्तार

बाल कटवाने के दौरान सैलून में हुआ विवाद, सात गिरफ्तार

__ बिजली गुल होने को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कई लोग घायल

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में मंगलवार की शाम एक सैलून में बिजली गुल होने की मामूली बात ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही।जानकारी के अनुसार, सैलून में बाल कटवाने के दौरान अचानक बिजली चली गई। इसी बात को लेकर महेश यादव और गोपाल यादव के पक्ष के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग जुट गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं। बाद में घायलों को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।

बाल कटवाने के दौरान सैलून में हुआ विवाद, सात गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में गोपाल यादव, राकेश यादव, देवव्रत यादव, ददन यादव, महेश यादव, गोलू कुमार यादव और अंजू यादव शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बाल कटवाने के दौरान सैलून में हुआ विवाद, सात गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।